पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एक तरफ राजनीतिक दल नौजवानों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी सरकार ने 'पंजाब दा करोड़पति' नाम से राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता शुरू कर दी है। इस मुकाबले में पंजाब का एक नौजवान अपने ज्ञान और मेहनत के दम पर एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीत सकेगा। सरकार इसे शिक्षा, प्रतिभा और प्रतियोगी परीक्षाओं की…